{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Prem Ke Baare Mein | Savita Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bb291755\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":134,"description":"प्रेम के बारे में । सविता सिंह \n\nसिल्विया प्लाथ आओ\nमेरी आत्मा में बसो\nनिश्चिंतता महसूस करो\nयहाँ अकेलापन कोई यातना नहीं\nजो ले जाए तुम्हें गैस स्टोव तक\nनहीं प्रेम के बदले नहीं मिला प्रेम कोई महादुख\nयहाँ जीवन की हल्की रोशनी में फूलों की तरह खिली हुई\nमिलेंगी जीवन जीने की अमूल्य सलाहें अब\nएक फूल जिनमें से तुम्हें भी जीवित करेगा\nअपनी अद्भुत सुगंध से\n\nआओ सिल्विया प्लाथ\nमुझमें बसो\nनिश्चिंतता महसूस करो\nयहाँ दूर-दूर तक कोई पुरुष तुम्हें\nइतना बेबस नहीं कर सकेगा अपनी क्रूरता से\nकि तुम नष्ट हो जाओ\nअपने प्रेम से नहीं मार सकेगा वह तुम्हें दोबारा\nआओ और अपनी बाक़ी कविताएँ लिखो\nबताओ वह कैसी उदासी थी जिसे तुम झेल नहीं पाईं\nडूब गई जिसमें अंततः\nऔर यह भी कि अंत तक लगाते हुए आख़िरी ग़ोता\nक्या सोचा था तुमने प्रेम के बारे में","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}