{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Humein Bhool Jana Chahiye | Afzal Ahmed Sayyid","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bb53b34f\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":138,"description":"हमें भूल जाना चाहिए । अफ़ज़ाल अहमद सय्यद\n\nउस ईंट को भूल जाना चाहिए\nजिस के नीचे हमारे घर की चाबी है\nजो एक ख़्वाब में टूट गया\nहमें भूल जाना चाहिए\nउस बोसे को (बोसा: चुम्बन)\nजो मछली के काँटे की तरह हमारे गले में फँस गया\nऔर नहीं निकलता\nउस ज़र्द रंग को भूल जाना चाहिए\nजो सूरज-मुखी से अलाहिदा दिया गया\nजब हम अपनी दोपहर का बयान कर रहे थे\nहमें भूल जाना चाहिए\nउस आदमी को\nजो अपने फ़ाक़े पर\nलोहे की चादरें बिछाता है\nउस लड़की को भूल जाना चाहिए\nजो वक़्त को\nदवाओं की शीशों में बंद करती है\nहमें भूल जाना चाहिए\nउस मलबे से\nजिस का नाम दिल है\n\nकिसी को ज़िंदा निकाला जा सकता है\nहमें कुछ लफ़्ज़ों को बिल्कुल भूल जाना चाहिए\n\nमसलन\nबनी-नौ-ए-इंसान (बनी-नौ-ए-इंसान: मानव समष्टि)","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}