{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Belly Dancer | Dinesh Kumar Shukla","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bcad58a0\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":240,"description":"बेली डान्‍सर - दिनेश कुमार शुक्ल\nबमाको शहर के\nखण्डहरों में मेरा जन्म हुआ\nमाली के प्राचीन परास्त राजकुल में ...\nमाँ के सूखते स्तनों से\nमिला मुझे मज्जा का स्वाद,\nजब गोद में ही थी मैं\nसुनी मैंने मृत्यु की पहली पदचाप\nक्षयग्रस्त माँ की मंद होती धड़कन में,\nगोद में ही लग गई लत मुझे\nज़िंदा बने रहने की\nसूखी हुई घास, कटीली नागफनी और\nठुर्राई झाड़ियों की मिट्टी ने पाला पोसा मुझे\nसीखा मैंने ज़हरीले साँपों को भून कर खाना\nचट्टानों से पाया मैंने नमक\nसहारा की रेत से बनी मेरी हड्डियाँ\nओ हड्डी-की-खाद के सौदागर\nतुम मुझे क्यों घूरते हो इस तरह!\nदास प्रथा का तो अन्त हुए\nबीत गये कितने साल\nकहते हैं अफ्रीका भी\nअब बिल्कुल आज़ाद है\nअब मुझे भी गिनती आती है\nओ पेट्रोल के सौदागर\nतुम्हारी आँखों में क्यों इतनी आग है\nकि हमारी दुनिया ही ख़ाक हुई जाती है\nमुझे अपनी सिगरेट के धुएँ में डुबाते हुए\nमेरे भाइयों से तुम्हें क्यों नहीं लगता डर !\nकोई हिरनी क्या दौड़ेगी मुझसे तेज़ \nचने-सा चबा सकती हूँ बंदूक के छर्रे\nतड़ित् को तो रोज चकित करती हूँ\nअपने चपल नृत्य से\nदरअस्ल तुम्हें चीर सकती हूँ मैं शेरनी की तरह\nफिर भी तुम\nअपनी जन्मांध आँखों से\nमुझे निर्वस्त्र किये जाते हो\nक्या तुम्हें अपनी ज़िन्दगी प्यारी नहीं\nओ सभ्यताओं के सौदागर।\nकैसे, कैसे हुए तुम इतने निद्र्वन्द्व !\nएक के बाद एक सीमा लाँघते\nपृथ्वी और स्त्रियों को\nकरते हुए पयर्टित पद्दलित\nदेखते हुए मेरा निर्वस्त्र नाच\nपेट के लिए पेट-का-नाच\nमेरी देह की थिरकती माँसपेशियाँ\nमछलियाँ हैं\nजिनकी हलक में धँस गया लोहे का काँटा,\nखून के कीचड़ से\nभर गया है रंगमंच लथपथ\nजुगुप्सा के इतने व्यंजनों के बीच\nतुम्हारे सिवा और कौन हो सकता था इतना लोलुप\nओ लोहे बारूद और मृत्यु के सौदागर !","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}