{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sau Baaton Ki Ek Baat | Ramanath Awasthi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bd936f4d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":119,"description":"सौ बातों की एक बात - रमानाथ अवस्थी \n\nसौ बातों की एक बात है.\n\nरोज़ सवेरे रवि आता है\nदुनिया को दिन दे जाता है\nलेकिन जब तम इसे निगलता\nहोती जग में किसे विकलता\nसुख के साथी तो अनगिन हैं\nलेकिन दुःख के बहुत कठिन हैं\n\nसौ बातो की एक बात है.\n\nअनगिन फूल नित्य खिलते हैं\nहम इनसे हँस-हँस मिलते हैं\nलेकिन जब ये मुरझाते हैं\nतब हम इन तक कब जाते हैं\nजब तक हममे साँस रहेगी\nतब तक दुनिया पास रहेगी\n\nसौ बातों की एक बात है.\n\nसुन्दरता पर सब मरते हैं\nकिन्तु असुंदर से डरते हैं\nजग इन दोनों का उत्तर है\nजीवन इस सबके ऊपर है\nसबके जीवन में क्रंदन है\nलेकिन अपना-अपना मन है\n\nसौ बातो की एक बात है.","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}