{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Amma Dhaniya Kaat Rahi Hai | Yash Malviya","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bdb2e62d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":139,"description":"अम्मा धनिया काट रही है | यश मालवीय\nइसकी उसकी नींद जम्हाई \nमन से मन की गहरी खाई \nकमरे-कमरे की मजबूरी \nचौके से आँगन की दूरी \nधीरे-धीरे पाट रही है \nअम्मा धनिया काट रही है \n\nकाट रही है कठिन समय को \nदिशा दे रही सूर्योदय को \nताग रही बस, ताग रही है \nकपड़ों जैसे फटे हृदय को \n\nसुख की स्वाति बूँद, \nइस देहरी से उस देहरी बाँट रही है \nअम्मा धनिया काट रही है \n\nख़ुशियों का बनकर हरकारा \nसँजो रही है चाँद सितारा \nअँधायुग, मोतियाबिंद भी \nआँखों के मोती से हारा \n\nद्वारे की माधवी लता की, \nलतर लाड़ से छाँट रही है \n\nचाय पिलाती, पान खिलाती \nबाबू जी से भी बतियाती \nबच्चों से उनकी तकलीफ़ें \nबढ़ा-चढ़ाकर कहती जाती \n\nघर परिवार जोड़ती, ऐसी \nरेशम वाली गाँठ रही है\n\nअम्मा धनिया काट रही है ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}