{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Baat Un Dinon Ki Hai | Rajendra Sharma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bdb69fdd\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":204,"description":"बात उन दिनों की है । राजेंद्र शर्मा\nबात उन दिनों की है\nजब नहीं था रंगीन टेलीविज़न \nइक्का-दुक्का समृद्ध घरों में ही होता था\nशटर वाला ब्लैक एंड व्हाइट टेलीविज़न ।\nरविवार को आने वाली पिक्चर\nदेखने पूरा मोहल्ला पहुँचता\nटेलीविज़न वाले घर\nअहाते मे लगाया जाता टेलीविज़न \nपूरा मोहल्ला देखता पिक्चर\nमध्यातंर मे जब सलमा सुल्तान\nअपने जूड़े मे लगाए गुलाब का फूल\nअपनी बेशक़ीमती मुस्कुराहट से पढ़ती समाचार\nपूरे मोहल्ले को चाय पिलाता\nटेलीविज़न वाला घर।\nइस बीच लोग बतियाते\nपूछते एक-दूसरे का हाल\nपिक्चर ख़त्म होने पर\nपूरा मोहल्ला लौटता\nअपने-अपने घर\nमनोरंजन के साथ\nसंबंधों की असीम ऊष्मा के साथ।\nअब हर घर में रंगीन टेलीविज़न \nकोई किसी के यहाँ नहीं जाता\nदेखने टेलीविज़न \nपुराने पड़ोसी को नहीं पता\nअपने नए पड़ोसी का नाम\nनए पड़ोसी की कोई दिलचस्पी नहीं\nपुराने पड़ोसी में\nअब हर आदमी है अपने में समृद्ध\nबात उन दिनों की है\nजब नहीं था मोबाइल फ़ोन\nइक्का-दुक्का समृद्ध घरों में ही होता था\nकाला चोग़े वाला टेलीफ़ोन\nजिसका नंबर पूरा मोहल्ला\nबाँटता अपने रिश्तेदारों को\nपीपी के रूप में\nपड़ोसी का फ़ोन आता\nपाँच मिनट का समय माँगकर\nटेलीफ़ोन वाला पड़ोसी\nबुलाता अपने पड़ोसी को\nवह आता\nफ़ोन अटैंड करता।\nफिर वही बैठता कुछ देर\nभाई साहब, भाभी जी से बतियाता\nपूछता और बताता कुशल-क्षेम\nचाय पीकर वहाँ से लौटता\nसंबंधों की असीम ऊष्मा के साथ\nअब हर जेब में है मोबाइल\nहर आदमी है समृद्ध\nकोई किसी के यहाँ नहीं सुनने जाता\nटेलीफ़ोन\nपुराने पड़ोसी को नहीं पता\nनए पड़ोसी का नाम\nनए पड़ोसी की कोई दिलचस्पी नहीं\nपुराने पड़ोसी में\nमोहल्ले भर में\nसंबंधों की जो ऊष्‍मा महकती थी\nदिन-रात\nवह अब लुप्त हो गई है\nसोचता हूँ मैं\nसमृद्धि\nक्‍यों लील लेती है\nसंबंधों की ऊष्‍मा...","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}