{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kya Hum Sab Kuch Jaante Hain? | Kunwar Narayan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/be731e88\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":144,"description":"क्या हम सब कुछ जानते हैं । कुँवर नारायण\n\nक्या हम सब कुछ जानते हैं\nएक-दूसरे के बारे में\n\nक्या कुछ भी छिपा नहीं होता हमारे बीच\nकुछ घृणित या मूल्यवान\n\nजिन्हें शब्द व्यक्त नहीं कर पाते\nजो एक अकथ वेदना में जीता और मरता है\n\nजो शब्दित होता बहुत बाद\nजब हम नहीं होते\n\nएक-दूसरे के सामने\nऔर एक की अनुपस्थिति विकल उठती है\n\nदूसरे के लिए।\nजिसे जिया उसे सोचता हूँ\n\nजिसे सोचा उसे दोहराता हूँ\nइस तरह अस्तित्व में आता पुनः\n\nजो विस्मृति में चला गया था\nजिसकी अवधि अधिक से अधिक\n\nसौ साल है।\nएक शिला-खंड पर\n\nदो तिथियाँ\nबीच की यशगाथाएँ\n\nहमारी सामूहिक स्मृतियों में\nसंचित हैं।\n\nकभी-कभी मिल जाती हैं\nइस संचय में\n\nव्यक्ति की आकांक्षाएँ\nऔर विवशताएँ\n\nतब जी उठता है\nदो तिथियों के बीच का वृत्तांत।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}