{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Apna Abhinay Itna Accha Karta Hun | Naveen Sagar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/befc29d8\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":137,"description":"अपना अभिनय इतना अच्छा करता हूँ । नवीन सागर\n\nघर से बाहर निकला\n\nफिर अपने बाहर निकल कर\nअपने पीछे-पीछे चलने लगा\n\nपीछे मैं इतने फ़ासले पर छूटता रहा\nकि ओझल होने से पहले दिख जाता था\n\nएक दिन\nघर लौटने के रास्ते में ओझल हो गया\n\nओझल के पीछे कहाँ जाता\nघर लौट आया\n\nदीवारें धुँधली पड़ कर झुक-सी गईं\nसीढ़ियाँ नीचे से ऊपर\n\nऊपर से नीचे होने लगीं\nपर वह घर नहीं लौटा\n\nघर से बाहर निकला\nफिर मुझसे बाहर निकल कर चला गया\n\nमैं आईने में देखता हूँ\nवह आईने में से मुझे नहीं देखता\n\nमैं बार-बार लौटता हूँ\nपर वह नहीं लौटता\n\nघर में किसी को शक नहीं है\nमूक चीज़ें जानती हैं पर मुझसे पूछती नहीं हैं\n\nकि वह\nकहाँ गया और तुम कौन हो!\n\nअपना अभिनय इतना अच्छा करता हूँ\nकि हूबहू लगता हूँ\n\nदरवाज़े खुल जाते हैं -\nनींद के नीम अँधेरे चलचित्र में जागा हुआ\n\nसूने बिस्तर पर सोता हूँ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}