{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mustanda Aur Bachcha | Shubha","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bf1c67c2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":114,"description":"मुस्टंडा और बच्चा।  शुभा\n\nभाषा के अंदर बहुत सी बातें\nसबने मिलकर बनाई होती हैं\n\nइसलिए भाषा बहुत समय\nएक विश्वास की तरह चलती है\n\nजैसे हम अगर कहें बच्चा\nतो सभी समझते हैं, हाँ बच्चा\n\nलेकिन बच्चे की जगह बैठा होता है\nएक परजीवी\n\nएक तानाशाह\nफिर भी हम कहते रहते हैं—\n\nबच्चा! ओहो बच्चा!\nऔर पूरा देश मुस्टंडों से भर जाता है\n\nकिसी उजड़े हुए बूढ़े में\nकिसी ठगी गई औरत में\n\nकिसी गूँगे में जैसे किसी स्मृति में\nछिपकर जान बचाता है बच्चा\n\nअब मुस्टंडा भी है और बच्चा भी है\nइन्हें अलग-अलग पहचानने वाला भी है\n\nभाषा अब भी है विश्वास की तरह अकारथ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}