{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tumhari Jaati Kya Hai? | Kumar Ambuj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bf924863\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":126,"description":"तुम्हारी जाति क्या है? | कुमार अंबुज\n\nतुम्हारी जाति क्या है कुमार अंबुज?\nतुम किस-किस के हाथ का खाना खा सकते हो\nऔर पी सकते हो किसके हाथ का पानी\nचुनाव में देते हो किस समुदाय को वोट\nऑफ़िस में किस जाति से पुकारते हैं लोग तुम्हें\nजन्मपत्री में लिखा है कौन सा गोत्र और कहां ब्याही जाती हैं\nतुम्हारे घर की बहन-बेटियां\nबताओ अपना धर्म \nऔर वंशावली के बारे में\nकिस मस्जिद किस मंदिर किस गुरुद्वारे में किस चर्च में करते हो तुम प्रार्थनाएं\nतुम्हारी नहीं तो अपने पिता\nअपने बच्चों की जाति बताओ\nबताओ कुमार अंबुज\nइस बार दंगे में रहोगे किस तरफ़\nऔर मारे जाओगे\nकिसके हाथों?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}