{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Apne Purkhon Ke Liye | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/c2968c8b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":172,"description":"अपने पुरखों के लिए | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी \n\nइसी मिट्टी में\nमिली हैं उनकी अस्थियाँ\nअँधेरी रातों में\nजो करते रहते थे भोर का आवाहन\nबेड़ियों में जकड़े हुए\nजो गुनगुनाते रहते थे आज़ादी के तराने\nमाचिस की तीली थे वे\nचले गए एक लौ जलाकर\nथोड़ी सी आग \nजो चुराकर लाये थे वे जन्नत से\nहिमालय की सारी बर्फ\nऔर समुद्र का सारा पानी\nनहीं बुझा पा रहे हैं उसे\nलड़ते रहे, लड़ते रहे, लड़ते रहे\nवे मछुआरे \nजर्जर नौका की तरह\nसमय की धार में डूब गए\nकैसे उन्होंने अपने पैरों को बना लिया हाथ\nऔर एक दिन परचम की तरह लहरा दिए उसे\nकैसे वे अकेले पड़ गए\nअपने ही बनाए सिंहासनों, संगीनों और बूटों के आगे\nऔर कैसे बह गए एक पतझर में गुमनाम\nजंगल की खामोशी तोड़ने के लिए\nउन्होंने ईजाद की थीं ध्वनियाँ\nऔर आँधी-तूफान में भी ज़िंदा रखने के लिए\nधरती में बोए थे शब्द\nअपनी खुरदरी भाग्यरेखाओं वाले\nकाले हाथों से\nउन्होंने मिट॒टी में बसंत\nऔर बसंत में फूल और फूल में भरे थे रंग\nधधकाई थीं भट्ठियाँ\nचट्टानों को बनाया था अन्नदा\nकिसी राजा का नहीं\nइतिहास है यह\nशरीर में धड़कते हुए खून का\nमेरे बच्चों \nयुद्ध थे वे \nहमें छोड़ गए एक युद्ध में ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}