{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Jagah | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/c66cd84d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":143,"description":"जगह | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी \n\nखड़े-खड़े मेरे पाँव दुखने लगे थे\nथोड़ी-सी जगह चाहता था बैठने के लिए\nकलि को मिल गया था\nराजा परीक्षेत का मुकुट\nमैं बिलबिलाता रहा कोने-अँतरे\nजगह, हाय जगह\nसभी बेदखल थे अपनी अपनी जगह से\nरेल में मुसाफिरों के लिए\nगुरुकुलों में वटुकों के लिए\nशहर में पशुओं\nआकाश में पक्षियों\nसागर में जलचरों\nपृथ्वी पर वनस्पतियों के लिए\nनहीं थी जगह\nसुई की नोक भर जगह के लिए\nहुआ था महासमर\nहासिल हुआ महाप्रस्थान\nनहीं थी कोई भी चीज़ अपनी जगह\nजूतों पर जड़े थे हीरे\nगले में माला नोटों की\nपुष्पहार में तक्षक,\n\nन धर्म में करुणा\nन मज़हब में ईमान\nन जंगल में आदिवासी\nन आदमी में इन्सान\n\nराजनीति में नीति\nऔर नीति में प्रेम\nऔर प्रेम में स्वाधीनता के लिए\nनहीं थी जगह\nनारद के पीछे दौड़ा\nविपुल ब्रह्मांड में\nजहाँ जहाँ सुवर्ण था\nवहाँ-वहाँ कलि\nऔर जहाँ -जहाँ कलि\nवहाँ-वहाँ\nनहीं थी जगह।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}