{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sapne Nahin Hain To | Nandkishore Acharya","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/c8533b13\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":134,"description":"सपने नहीं हैं तो | नंदकिशोर आचार्य \n\nनहीं देखे\nकिसी और के सपने मेरे सिवा\nफिर भी वह नहीं था मैं\nजिस के सपने देखती थीं तुम\nक्यों कि मेरे भी तो थे सपने कुछ \nनहीं थे जो सपनों में तुम्हारे\nजैसे तुम थीं सपनों में मेरे\nपर नहीं थे सपने तुम्हारे\nएक-एक कर निकालती गयीं\nवे सपने मेरी नींद में से तुम\nऔर बनाती गयीं जागते में मुझ को\nअपने सपने-सा.....\nऔर अब हुआ यह है :\nमैं हर वक्त जगा-सा हूँ ।\nफिर भी झल्लाती हो तुम\nतुम्हारा सपना तक\nक्यों नहीं देखता मैं\nभूलती हुई\nसपने नहीं आते हैं\nनींद के बिना।\nझल्लाता हूँ मैं भी\nजानता हुआ\nमैंने भी किया है वही\nतुम्हारे भी सपनों के साथ।\nपर सुनो!\nसपने नहीं हैं तो\nझल्लाहट क्यों है?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}