{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Vardaan Mangunga Nahi | Shivmangal Singh Suman ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ca670360\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":120,"description":"वरदान माँगूँगा नहीं। शिवमंगल सिंह ‘सुमन’\n\nयह हार एक विराम है\nजीवन महासंग्राम है\nतिल-तिल मिटूँगा पर दया की भीख मैं लूँगा नहीं ।\nवरदान माँगूँगा नहीं ।।\n\nस्‍मृति सुखद प्रहरों के लिए\nअपने खण्डहरों के लिए\nयह जान लो मैं विश्‍व की सम्पत्ति चाहूँगा नहीं ।\nवरदान माँगूँगा नहीं ।।\n\nक्‍या हार में क्‍या जीत में\nकिंचित नहीं भयभीत मैं\nसंघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही ।\nवरदान माँगूँगा नहीं ।।\n\nलघुता न अब मेरी छुओ\nतुम हो महान बने रहो\nअपने हृदय की वेदना मैं व्‍यर्थ त्‍यागूँगा नहीं ।\nवरदान माँगूँगा नहीं ।।\n\nचाहे हृदय को ताप दो\nचाहे मुझे अभिशाप दो\nकुछ भी करो कर्त्तव्य पथ से किन्तु भागूँगा नहीं ।\nवरदान माँगूँगा नहीं ।।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}