{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Raat ka Ped | Rahi Masoom Raza ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ced6a19a\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":152,"description":"रात का पेड़ | राही मासूम रज़ा\n\nरास्ते\n\nचाँदनी ओढ़ कर सो गए\nझील पर नींद की सिलवटें पड़ गईं\n\nआहटें\nपहले पीली पड़ीं\n\nऔर फिर\nएक-एक करके सब झड़ गईं\n\nरात का पेड़\nदस्ते-दुआ बन गया\n\nअपनी ही ज़ात से\nअपने ही आपके बीच का फ़ासिला बन गया\n\nदर्द का रास्ता बन गया\nएक बूढ़ा\n\nपुर-असरार दरवेश\nजो सैकड़ों हाथ अपने उठाए हुए\n\nआसमाँ की तरफ़\nदेखते-देखते थक गया\n\nआसमाँ चुप रहा\nरात के पेड़ के हाथ दुखने लगे\n\nफिर वही पेड़\nवहशत का इक सिलसिला बन गया\n\nक़िस्सा-ए-अहले-दिल\nक़िस्सा-ए-साहिबाने-वफ़ा बन गया\n\nज़ख़्मों की कोंपलें आ गईं\nऔर उस पेड़ ने झुक के मुझसे कहा :\n\n“सुबह के शौक़ में जागने से बड़ी कोई नेमत नहीं\nअपनी आँखों को तुम\n\nसुबह के शौक़ में\nजागने और जगाने की तालीम दो”","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}