{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ek Chota Sa Anurodh | Kedarnath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/cf48a7c5\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":124,"description":"एक छोटा सा अनुरोध | केदारनाथ सिंह\n\nआज की शाम\nजो बाज़ार जा रहे हैं\nउनसे मेरा अनुरोध है\nएक छोटा-सा अनुरोध\nक्यों न ऐसा हो कि आज शाम\nहम अपने थैले और डोलचियाँ\nरख दें एक तरफ़\nऔर सीधे धान की मंजरियों तक चलें\n\nचावल ज़रूरी है\nज़रूरी है आटा दाल नमक पुदीना\nपर क्यों न ऐसा हो कि आज शाम\nहम सीधे वहीं पहुँचें\nएकदम वहीं\nजहाँ चावल\nदाना बनने से पहले\nसुगन्ध की पीड़ा से छटपटा रहा हो\n\nउचित यही होगा\nकि हम शुरू में ही\nआमने-सामने\nबिना दुभाषिये के\nसीधे उस सुगन्ध से\nबातचीत करें\nयह रक्त के लिए अच्छा है\nअच्छा है भूख के लिए\nनींद के लिए\n\nकैसा रहे\nबाज़ार न आए बीच में\nऔर हम एक बार\nचुपके से मिल आएँ चावल से\nमिल आएँ नमक से\nपुदीने से\nकैसा रहे\nएक बार... सिर्फ़ एक बार...","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}