{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tumhari Kavita | Prashant Purohit","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d2c06f3c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":185,"description":"तुम्हारी कविता | प्रशांत पुरोहित \n\nतुम्हारी कविता में उसकी काली आँखें थीं-\nकालिमा किसकी-\nपुतली की,\nभँवों की,\nकोर की,\nया काजल-घुले आँसुओं की झिलमिलाती झील की?\nतुम्हारी ग़ज़ल में उसकी घनी ज़ुल्फ़ें थीं—\nज़ुल्फ़ें कैसीं-\nललाट लहरातीं,\nकांधे किल्लोलतीं,\nकमर डोलतीं,\nया पसीने-पगी पेशानी पे पसरतीं, बट खोलतीं?\nतुम्हारी नज़्म में उसकी आवाज़ थी -\nआवाज़ कैसी-\nगाती हुई,\nबुलाती हुई, \nअलसाती हुई,\nया हाँफती काली आँखों से चुपचाप आती हुई?\nतुम्हारे छंदों में उसकी पतली कमर थी-\nकमर कैसी-\nलहराती आँच-सी,\nदूज के दो चाँद-सी,\nनूरो-जमाल-सी, \nया पसलियों व पेट को जोड़े रखने के असफल प्रयास-सी?\nतुम्हारी कविता में उसके पाँव थे -\nपाँव कैसे -\nमहावर-रचे,\nमख़मल-पगे,\nबिछुआ-सजे,\nया जो फटी बिवाई के साथ धरती पकड़कर चले?\nतुम्हारे गीतों में उसकी गोरी बाँहें थीं-\nबाँहें कैसीं-\nहरसिंगार-डाल,\nवैजयंती-माल,\nकोई अनंग-जाल, \nया जो उठीं ऐंठन-भरी कसी मुट्ठियों को संभाल?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}