{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Shabd Batao, Katha, Akela Mela | Ramesh Chandra Shah ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d3778937\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":221,"description":"रमेशचंद्र शाह  - शब्द बताओ कहना क्या है\nशब्द बताओ कहना क्या\nशब्द बताओ गहना क्या है।\nमेरा तुम्हें तुम्हारा मुझे उलेहना क्या है\nशब्द बताओ कहना क्यों है\nशब्द बताओ सहना क्यों है\nतुमने हमको हमने तुमको पहना क्यों है?\n\nकथा \nखुला घर है\nएक साँकल भर लगी है\nलौट आएगी अभी माँ\nवह गई है कथा सुनने\nयहीं ठाकुरद्वार!\nचल रही है कथा अब भी\nढल रही है कथा अब भी\nफूल आते फूल जाते\nबेल सा मुझ पर चढ़ा संसार\nहाथ साँकल तक पहुँच कर रह गया ठिठका\nकिस कथा के बीच\nकिस कथा के व्योम में छिटका\nफूल आते फूल जाते बेल सा मुझपर चढ़ा संसार\nकहाँ किसकी कथा,\nकैसी, कहाँ ठाकुरद्वार!\nअकेला मेला\nगोद लिए सन्नाटा, देहरी मोह अकेला मेला। \nगोद लिए सन्नाटा देहरी मोक अकेला मेला\nधूप धूल तारों की\nपता नहीं यह किसका घर है, \nकिसका खंडहर\nलहर ले रहा है समुद्र पत्थर का\nबस इतना ही जुड़ा और इतना ही बिखरा\nझूल रहा हूँ तार तार में आर पार अपने ही\nचौतरफा बिखरे आलों से झाँक रहा है बचपन! ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}