{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Baarish Ke Kandhe Par Sar rakhta Hun","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d48011d5\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":163,"description":"बारिश के काँधे पर सिर रखता हूँ | शहंशाह आलम\n\nपीड़ा में पेड़ जब दुःख बतियाते हैं दूसरे पेड़ से\nमैं बारिश के काँधे पर सिर रखता हूँ अपना\n\nआदमी बमुश्किल दूसरे का दुःख सुनना पसंद करता है\nबारिश लेकिन मेरा दुखड़ा सुनने ठहर जाती है\nकभी खिड़की के पास कभी दरवाज़े पर तो कभी ओसारे में\n\nकवि होना कितना कठिन है आज के समय में\nऔर गिरहकट होना कितना आसान काम है\n\nहत्यारा होना तो और भी आसान होता है\nबस चाकू निकाला और घोंप डाला\nसामने से आ रहे कम बातचीत करने वाले के पेट में\n\nगिरहकट से या हत्यारे से बचाने का कोई उपाय\nबारिश के पास कभी नहीं होता\n\nहाँ, इतना उसके पास ज़रूर होता है\nकि बारिश मेरे आँसुओं को छुपा लेती है अपने पानी में\nताकि मेरे क्रांतिकारी होने का भ्रम बचा रहे\nइस पूरे कालखंड की कविता में।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}