{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ghor Andhkaar Hai | Dr Sheoraj Singh 'Bechain'","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d4902418\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":244,"description":"घोर अंधकार है | डॉ. श्यौराज सिंह 'बेचैन'\n\nघोर अन्धकार है\nबड़ी उदास रात है \nन मेल है न प्यार है। \nजलाओ दीप साथियो \nकि घोर अन्धकार है। \nसिसक रहा है चाँद अब \nतड़प रही है चाँदनी। \nगली-गली दरिद्रता \nसुना रही है रागनी। \nज़िन्दगी गरीब की \nअमीर का शिकार है। \nजलाओ दीप.... \nकहाँ स्वतन्त्रता, कहाँ \nसमाजवाद की लहर \n\nदेश तेरी धमनियों में \nभर दिया गया है ज़हर \nकली-कली उदास \nबागवाँ ये क्या बहार है। \nजलाओ दीप... \nसाधुओं का भेष आज \nडाकुओं का भेष है \nदुखीः बहुत और चन्द खुश \nतो क्या स्वतन्त्र देश है? \nसाधना के म्यान में भी \nवासना कटार है। \nजलाओ दीप... \nजाति, धर्म, मज़हबों के\nनाम पर लड़ाइयाँ\nबेकसूरवार लोग \nसह रहे तन्हाइयाँ \nमन्दिरों और मस्जिदों \nकी आड़ में प्रहार है। \nजलाओ दीप…\nनींद की गिरफ्त में \nचली गयीं जवानियाँ \nक्रान्तिकारिता की शेष \nरह गयीं कहानियाँ \nहुकूमतों को जुल्म का \nनया नशा सवार है। \nजलाओ दीप... \nराग सब जुदा-जुदा \nसुना रही हैं जातियाँ \nजला हमारा खूने दिल \nन दीप हैं न बातियाँ \nस्वतन्त्रता समानता का \nबेसुरा सितार है। \nजलाओ दीप... \nदलित हनन \nनारी दहन\nया क्रूरता का जिक्र हो \nउसी के सिर को दर्द है \nजिसे वतन की फ़िक्र हो \nपंजाब चैन से नहीं, \nबिहार वेकरा है। \nजलाओ दीप…\nभूख बेबसी कीं \nमंडियों में बिक रही है लाज। \nराम-रावणों ने \nत्रस्त कर दिया दलित समाज । \nअनसुना बलात्कारिता – \nका चीत्कार है। \nजलाओ दीप…\nनौकरी तवायफों-सी \nमाँगती हैं दाम दो \nभलों की लिस्ट में \nरखा है रिश्वती के नाम को \nरोज़गार-दफ्तरों पै \nलग रही कतार है। \nजलाओ दीप… \nरोशनी की सुन्दरी के \nअपहरण को रोक दो। \nस्वयं सुदीप हो तुम्हीं \nतिमिर को दूर फेंक दो। \nअगर कबीर, बुद्ध, \nजायसी का \nइन्तज़ार है, तो\nजलाओ दीप साथियो\nकि घोर अन्धकार है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}