{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Agar Tum Meri Jagah Hotey | Nirmala Putul","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d562ab4d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":200,"description":"अगर तुम मेरी जगह होते | निर्मला पुतुल \n\nज़रा सोचो, कि\nतुम मेरी जगह होते\nऔर मैं तुम्हारी\nतो, कैसा लगता तुम्हें?\nकैसा लगता\nअगर उस सुदूर पहाड़ की तलहटी में\nहोता तुम्हारा गाँव\nऔर रह रहे होते तुम\nघास-फूस की झोपड़ियों में\nगाय, बैल, बकरियों और मुर्गियों के साथ\nऔर बुझने को आतुर ढिबरी की रोशनी में\nदेखना पड़ता भूख से बिलबिलाते बच्चों का चेहरा\nतो, कैसा लगता तुम्हें?\nकैसा लगता?\nअगर तुम्हारी बेटियों को लाना पड़ता\nकोस-भर दूर से ढोकर झरनों से पानी\nऔर घर का चूल्हा जलाने के लिए\nतोड़ रहे होते पत्थर\nया बिछा रहे होते सड़क पर कोलतार, या फिर\nअपनी खटारा साइकिल पर\nलकड़ियों का गट्टर लादे\nभाग रहे होते बाज़ार की ओर सुबह-सुबह\nनून-तेल के जोगाड़ में!\nकैसा लगता, अगर तुम्हारे बच्चे\nगाय, बैल, बकरियों के पीछे भागते\nबगाली कर रहे होते\nऔर तुम, देखते कंधे पर बैग लटकाए\nकिसी स्कूल जाते बच्चे को?\nज़रा सोचो न, कैसा लगता?\nअगर तुम्हारी जगह मैं कुर्सी पर डटकर बैठी\nचाय सुड़क रही होती चार लोगों के बीच\nऔर तुम सामने हाथ बाँधे खड़े\nअपनी बीमार भाषा में रिरिया रहे होते\nकिसी काम के लिए\nबताओ न कैसा लगता?\nजब पीठ थपथपाते हाथ\nअचानक माँपने लगते माँसलता की मात्रा\nफ़ोटो खींचते, कैमरों के फ़ोकस\nहोंठो की पपड़ियों से बेख़बर\nकेंद्रित होते छाती के उभारों पर\nसोचो, कि कुछ देर के लिए ही सोचो, पर सोचो,\nकि अगर किसी पंक्ति में तुम\nसबसे पीछे होते\nऔर मैं सबसे आगे, और तो और\nकैसा लगता, अगर तुम मेरी जगह काले होते\nऔर चिपटी होती तुम्हारी नाक\nपाँवों में बिवाई होती?\nऔर इन सबके लिए कोई फब्ती कस\nलगाता ज़ोरदार ठहाका\nबताओ न कैसा लगता तुम्हें...?\nकैसा लगता तुम्हें...","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}