{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Manushya | Vimal Chandra Pandey","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d5902989\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":115,"description":"मनुष्य - विमल चंद्र पाण्डेय \nमुझे किसी की मृत्यु की कामना से बचना है\nचाहे वो कोई भी हो\nचाहे मैं कितने भी क्रोध में होऊँ\nऔर समय कितना भी बुरा हो\nसामने वाला\nमेरा कॉलर पकड़ कर गालियाँ देता हुआ\nक्यों न कर रहा हो मेरी मृत्यु का एलान\nमुझे उसकी मृत्यु की कामना से\nबचना है\nयह समय मौतों के लिए मुफ़ीद है\nमनुष्यों की अकाल मौत का कोलाज़ रचता हुआ\nफिर भी\nमैं मरते हुए भी अपनी मनुष्यता\nबचाए रखना चाहूँगा\nये मेरा जवाब होगा कि मैं बचाए जाने लायक़ था\nकि हम बचाए जाने लायक़ थे!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}