{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Dharti Ke Is Hisse Mein | Rajesh Joshi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d5b122dc\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":176,"description":"धरती के इस हिस्से में - राजेश जोशी \nधरती के इस हिस्से में इस समय\nसबसे तेज़ आवाज़ें चिड़ियों के चेहचाने की है \nधरती के इस हिस्से में इस समय\nसबसे तेज़ आवाज़ें किनारे से लहरों के टकराने की है \nइस समय इस हिस्से में समुद्र\nकिनारे की चट्टान पर अपनी लहर को\nएक उस्तरे की तरह घिस रहा है \nक्या वो आसमान की दाढ़ी बनाने की तैयारी कर रहा है ?\nबहुत पास हलकी हलकी सी डुबुक की छोटी छोटी आवाज़ें हैं\nवहां मछलियाँ मस्ता रही हैं \nधरती के इस हिस्से में इस समय\nसबसे तेज़ आवाज़ें पेड़ों के सरसराने की हैं \nयहाँ सूर्य धीरे धीरे डूब रहा हैं \nचाँद धीरे धीरे ऊपर चढ़ रहा हैं\nनि:शब्द ! बेआवाज़ !!\nरतजगे की स्मृतियों में\nचाँद के न जाने कितने चेहरे हैं \nयह चेहरा लेकिन उन सबसे अलग हैं\nधरती का यह हिस्सा लेकिन एक हिस्सा भर ही हैं\nहमारी धरती का\nअफ़सोस !!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}