{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Amma Bachpan Ko Laut Rahi Hai | Ajay Jugran","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d718eaef\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":125,"description":"अम्मा बचपन को लौट रही है | अजेय जुगरान \n\nउठने को सहारा चाहे\nअम्मा बचपन को लौट रही है।\n\nचलने को सहारा चाहे\nअम्मा छुटपन को लौट रही है।\n\nबैठने को सहारा चाहे\nअम्मा शिशुपन को लौट रही है।\n\nज़िद्द से न किनारा पाए\nअम्मा बालपन को लौट रही है।\n\nखाते खाना गिराए\nअम्मा बचपन को लौट रही है।\n\nसोने को टी वी चलाए\nअम्मा छुटपन को लौट रही है।\n\nनितकर्म को टालती जाए\nअम्मा शिशुपन को लौट रही है।\n\nबातों को दोहराती जाए\nअम्मा बालपन को लौट रही है।\n\nदिन में सो रातों को जगाए\nअम्मा बचपन को लौट रही है।\n\nअम्मा से बनी दादी - परनानी के साए\nअवकाश प्राप्त कर हम घर लौट रहे हैं\nऔर अम्मा, अम्मा बचपन को लौट रही है।\n\nअभिभावक बने उसके ही प्रेम पलाए\nआशीर्वाद को उसके हम घर लौट रहे हैं\nऔर अम्मा, अम्मा बचपन को लौट रही है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}