{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sirf Mohabbat Hi Mazhab Hai Har Sacche Insaan Ka | Lakshmi Shankar Vajpeyi ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/d80b20a2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":156,"description":"सिर्फ मोहब्बत ही मज़हब है हर सच्चे इंसान का | लक्ष्मीशंकर वाजपेयी\n\nमाँ की ममता, फूल की खुशबू,\n बच्चे की मुस्कान का\nसिर्फ़ मोहब्बत ही मज़हब है \nहर सच्चे इंसान का\nकिसी पेड़ के नीचे आकर\nराही जब सुस्ताता है\nपेड़ नहीं पूछे है\nकिस मज़हब से तेरा नाता है\nधूप गुनगुनाहट देती है चाहे \nजिसका आँगन हो\nजो भी प्यासा आ जाता है, \nपानी प्यास बुझाता है\nमिट्टी फसल उगाये पूछे धर्म\nन किसी किसान का।\nये श्रम युग है जिसमे सबका संग-संग बहे पसीना है\nसाथ-साथ हंसना मुस्काना संग-संग आंसू पीना है\nएक समस्याएँ हैं सबकी जाति धर्म चाहे कुछ हो\nसब इंसान बराबर सबका एक सा मरना जीना है\nबेमानी हर ढंग पुराना इंसानी पहचान का।\nकिसी प्रांत का रहनेवाला या कोई मज़हब वाला\nकोई भाषा हो कैसी भी रीति रिवाजों का ढाला\nचाहे जैसा खान-पान हो रहन सहन पहनावा हो\nजिसको भी इस देश की मिट्टी और हवाओं ने पाला\nहै ये हिन्दुस्तान उसी का और वो हिन्दुस्तान का","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}