{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Jahaz Ka Panchhi | Krishna Mohan Jha","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/da74d42c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":141,"description":"जहाज़ का पंछी | कृष्णमोहन झा\n\nजैसे जहाज़ का पंछी\nअनंत से हारकर\nफिर लौट आता है जहाज़ पर\nइस जीवन के विषन्न पठार पर भटकता हुआ मैं\nफिर तुम्हारे पास लौट आया हूँ\n\nस्मृतियाँ भाग रही हैं पीछे की तरफ़\nसमय दौड़ रहा आगे धप्-धप्\nऔर बीच में प्रकंपित मैं\nअपने छ्लछ्ल हृदय और अश्रुसिक्त चेहरे के साथ\nतुम्हारी गोद में ऐसे झुका हूँ\nजैसे बहते हुए पानी में पेड़ों के प्रतिबिम्ब थरथराते हैं…\n\nनहीं\nदुःख कतई नहीं है यह\nऔर कहना मुश्किल है कि यही सुख है\nइन दोनों से परे\nपारे की तरह गाढ़ा और चमकदार\nयह कोई और ही क्षण है\nजिससे गुज़रते हुए मैं अनजाने ही अमर हो रहा हूँ…","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}