{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tumhari Kavita | Abha Bodhisattva","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/db46efb3\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":126,"description":"तुम्हारी कविता | आभा बोधिसत्त्व\n\nतुम्हारी कविता से जानती हूँ\nतुम्हारे बारे में\nतुम सोचते क्या हो ,\nकैसा बदलाव चाहते हो\nकिस बात से होते हो आहत;\nकिस बात से खुश\n\nतुम्हारा कोई बायोडटा नहीं मेरे पास\nफिर भी जानती हूँ मैं\nतुम्हें तुम्हारी कविताओं से\n\nक्या यह बडी़ बात नही कि\nनहीं जानती तुम्हारा देश ,\nतुम्हारी भाषा तुम्हारे लोग\nमैं कुछ भी नहीं जानती,\nफिर भी कितना कुछ जानती हूँ\nतुम्हारे बारे में\n\nतुम्हारे घर के पास एक\nजंगल है\nउस में एक झाड़ी\nहै अजीब\nजिस में लगता है\nएक चाँद-फल रोज़ \nजिसके नीचे रोती है\nविधवाएँ रात भर\nदिन भर माँजती है\nघरों के बर्तन\nबुहारती हैं आकाश मार्ग\nकि कब आएगा तारन हार\nऐसे ही चल रहा है\nउस जंगल में\n\nबताती है तुम्हारी कविता\nकि सपनों को जोड़ कर बुनते हो एक तारा\nऔर उसे समुद्र में डुबो देते हो।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}