{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Antardwand | Alain Bosquet | Translation - Dharamvir Bharti","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/db8d23a6\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":100,"description":"अंतर्द्वंद | आलेन बास्केट\nअनुवाद : धर्मवीर भारती\n\nमेरा बायाँ हाथ मुझे प्राणदंड देता है\nमेरा दायाँ हाथ मेरी रक्षा करता है\n\nमेरी आँखें मुझे निर्वासन देती हैं\nमेरी वाणी मुझे प्रताड़ित करती है :\n\nअब समय आ गया है कि तुम\nअपने साथ संधिपत्र पर हस्ताक्षर कर दो!\n\nऔर इस पुराने हृदय में\nहज़ारों लड़ाइयाँ लड़ी जा रही हैं\n\nमेरे शत्रु और मेरे हताश मित्रों के बीच\nजो अंत में समझौता कर लेंगे।\n\nऔर ऐसी शांति का नया संसार बसाएँगे\nजिसमें मेरे लिए कोई स्थान नहीं होगा!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}