{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kaala | Koduram Dalit","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/dc20a041\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":198,"description":"काला | कोदूराम दलित\nकाला अच्छा है, काले में है अच्छाई\nदुनियावालों! काले की मत करो बुराई\n\nसुनो ध्यान से काले की गुणभरी कहानी\nबड़ी चटपटी, बड़ी अटपटी, बड़ी सुहानी\n\nप्रथम पूज्य है जो गणेश जग में जन-जन का\nवह है काला मैल, मातु के तन का\n\nगोरस काली गैया का अच्छा होता है\nपूजन काली मैया का अच्छा होता है\n\nचार किसम के बादल आसमान में छाते\nलेकिन काले बादल ही जल बरसा जाते\n\nकाली कोयल की मधुर वाणी मन हरती\nअधिक अन्न पैदा करती है काली धरती\n\nकाले उड़दों से ही तो हम बड़े बनाते\nस्वर्ग-लोक से जिन्हें पितरगण खाने आते\n\nकाली लैला की महिमा मजनू से पूछो\nकाली रातों की गरिमा जुगनू से पूछो\n\nसकल करम केवल काली रातों में होता\nराम-राम रटता काले पिंजरे में तोता\n\nबनता हीरे जैसा रतन, कोयला काला\nकाला लोहा है मनुष्य का मित्र निराला\n\nकाली स्लेट, पेंसिल काली, तख़्ता काला\nपाता है इंसान इसी से ज्ञान-उजाला\n\nपाल रही परिवार अनगिनित काली स्याही\nकम है, इसकी जितनी भी की जाय बड़ाई\n\nकर काला-बाजार कमा लो कस कर पैसा\nबैलों से बेहतर होता है काला भैंसा\n\nकाला कोट कचहरी में शुभ माना जाता\nकानून-बाज़ इसी पर से पहचाना जाता\n\nकाले की खूबियाँ विशेष जानना चाहो\nतो चाणक्य-चरित्र एक बार पढ़ जाओ\n\nकाले कंचन बाल और आँखें कजरारी\nपाती है इनको, क़िस्मत वाली ही नारी\n\nबुढ़िया-बुढ़ऊ भी तो नित्य खिजाब लगाते\nकाले बाल बताओ किसको नहीं सुहाते\n\nगोरे गालों पर काला तिल खूब दमकता\nकाले धब्बे वाला चम-चम चाँद चमकता\n\nकाला ही था रचने वाला पावन गीता\nबिन खटपट के काले ने गोरे को जीता\n\nकरो प्रणाम सदा काली कमली वाले को\nबुरा न कहना कभी भूल कर भी काले को","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}