{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kothari Aur Duniya | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/dc871837\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":123,"description":"कोठरी और दुनिया | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी\nवे अपने ताले को देख कर ख़ुश हैं \nख़ुश हैं क्योंकि उसके भीतर मैं हूँ\nजिसकी तलाश थी उन्हें \nमगर मैं वहाँ नहीं हूँ \nजहाँ वे देख रहे हैं मुझे \nमैं उस हरे मैदान में हूँ \nजहाँ रंग-बिरंगे बच्चे खेल रहे हैं \nमैं उस समुद्र किनारे हूँ \nजहाँ प्रेमी-प्रेमिकाएँ टहल रहे हैं \nमैं उस आकाश के नीचे हूँ \nजहाँ पक्षी उड़ानें भर रहे हैं \nबाहर पराजित, भीतर मैं अजेय हूँ \nवे अपने ताले को देखकर ख़ुश हैं \nऔर मैं अपनी आत्मा \nजिसे बचा रखा है बुरे दिनों के लिए \nक्या दुनिया बड़ी नहीं है उनसे \nजिनके हाथ में चाभी है कोठरी की।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}