{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Nasht Kuch Bhi Nahi Hota | Priyadarshan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/dd734198\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":133,"description":"नष्ट कुछ भी नहीं होता | प्रियदर्शन\n\nनष्ट कुछ भी नहीं होता,\nधूल का एक कण भी नहीं,\nजल की एक बूंद भी नहीं\nबस सब बदल लेते हैं रूप\n\nउम्र की भारी चट्टान के नीचे\nप्रेम बचा रहता है थोड़ा सा पानी बनकर\nऔर अनुभव के खारे समंदर में\nघृणा बची रहती है राख की तरह\n\nगुस्सा तरह-तरह के चेहरे ओढ़ता है,\nबात-बात पर चला आता है,\nदुख अतल में छुपा रहता है,\nबहुत छेड़ने से नहीं,\nहल्के से छू लेने से बाहर आता है,\n\nयाद बादल बनकर आती है\nजिसमें तैरता है बीते हुए समय का इंद्रधनुष\nडर अंधेरा बनकर आता है\nजिसमें टहलती हैं हमारी गोपन इच्छाओं की छायाएं\n\nकभी-कभी सुख भी चला आता है\nअचरज के कपड़े पहन कर\nकि सबकुछ के बावजूद अजब-अनूठी है ज़िंदगी\nक्योंकि नष्ट कुछ भी नहीं होता\nधूल भी नहीं, जल भी नहीं,\nजीवन भी नहीं\nमृत्यु के बावजूद","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}