{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sagar Se Milkar Jaise | Bhavani Prasad Mishra ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/dd85f86d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":103,"description":"सागर से मिलकर जैसे / भवानीप्रसाद मिश्र\n\nसागर से मिलकर जैसे\nनदी खारी हो जाती है\nतबीयत वैसे ही\nभारी हो जाती है मेरी\nसम्पन्नों से मिलकर\n\nव्यक्ति से मिलने का\nअनुभव नहीं होता\nऐसा नहीं लगता\nधारा से धारा जुड़ी है\nएक सुगंध\nदूसरी सुगंध की ओर मुड़ी है\n\nतो कहना चाहिए\nसम्पन्न व्यक्ति\nव्यक्ति नहीं है\nवह सच्ची कोई अभिव्यक्ति\nनहीं है\n\nकई बातों का जमाव है\nसही किसी भी\nअस्तित्व का अभाव है\nमैं उससे मिलकर\nअस्तित्वहीन हो जाता हूँ\n\nदीनता मेरी\nबनावट का कोई तत्व नहीं है\nफिर भी धनाढ्य से मिलकर\nमैं दीन हो जाता हूँ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}