{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Prakriya | Kedarnath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ddbe1163\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":171,"description":"प्रक्रिया ।  केदारनाथ सिंह\n\nमैं जब हवा की तरह\nदृश्यों के बीच से गुज़रता हुआ\n\nअकेला होता हूँ\nतो क्षण भर के लिए\n\nमुझे कहीं भी देखा जा सकता है\nकिसी भी दिशा से\n\nकिसी भी मोड़ पर\nकिसी भी भाषा के अज्ञात\n\nशब्दकोश में\nपर मैं\n\nजब कहीं नहीं होता\nसिर्फ़ कहीं होने की लगातार कोशिश में\n\nसामने की भीड़ को\nदूर से पहचानता हुआ\n\nहवा के आर-पार\nएक प्रश्न उछालता हूँ\n\nऔर हँसता हूँ\nतो न जाने क्यों\n\nमुझे लगता है\nकि गूँज-हीन शब्दों के इस घने अंधकार में\n\nमैं—\nअर्थ-परिवर्तन की\n\nएक अबूझ प्रक्रिया हूँ\nजिसके भीतर\n\nये लोग\nझाड़ियाँ\n\nबत्तख़ें और भविष्य\nहर चीज़ एक-दूसरे में\n\nघुली-मिली है\nजड़ें रोशनी में हैं\n\nरोशनी गंध में,\nगंध विचारों में\n\nविचार स्मृतियों में,\nस्मृतियाँ रंगों में...\n\nऔर मैं चुपचाप\nइस संपूर्ण व्यतिक्रम को\n\nभीतर सँभाले हुए\nचलते-चलते\n\nझुककर\nरास्ते की धूल से\n\nएक शब्द उठाता हूँ\nऔर पाता हूँ कि अरे\n\nगुलाब!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}