{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Prem Karna Ya Phasna | Rupam Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e090ebbd\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":123,"description":"प्रेम करना या फंसना - रूपम मिश्रा \n\nहम दोनों नए-नए प्रेम में थे\nउसके हाथ में महँगा-सा फोन था और बाँह में औसत-सी मैं\nफोन में कई खूबसूरत लड़कियों की तसवीरें दिखाते हुए उसने\nमुस्कुराते हुए गर्व से कहा, देख रही हो ये सब मुझपे मरती थीं\nमैंने कहा और तुम! उसने कहा, ज़ाहिर है मैं भी प्रेम करता था\nमुझे भी थोड़ा रोमांच हुआ\n\nमैंने हसरत और थोड़ी रूमानियत से लजाते हुए कहा\n\nमेरे भी स्कूल में एक पगलेट-सा लड़का था\nमुझे बहुत अच्छा लगता था, हम खूब बातें करते थे\nतब उसने मेरी ओर हिकारत से देखकर कहां\nअच्छा तो तुम एक पागल से फँसी थी\nमैं आज तक न समझ पाई भाषा का ये व्याकरण \nकि एक ही संवेदना में वो कैसे प्रेम में था और मैं कैसे फँसी थी।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}