{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mann Ke Jheel Mein | Shashiprabha Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e0fd52dd\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":156,"description":"मन के झील में | शशिप्रभा तिवारी\n\nआज फिर \n तुम्हारे मन के\n झील की परिक्रमा कर रही हूं \nधीरे-धीरे यादों की पगडंडी पर \nगुज़रते  हुए \nवह पीपल का \nपुराना पेड़ याद आया \nउसके छांव में \nबैठ कर \nमुझसे बहुत सी \nबातें तुम करते थे \nमेरे कानों में \nबहुत कुछ कह जाते \nजो नज़रें मिला कर \nनहीं कह पाते थे \nक्या करूं गोविन्द!\nबहुत रोकती हूं\nमन कहा नहीं मानता \nतुम द्वारका वासी\nमैं बरसाने में बैठी\nतुम्हें घड़ी-घड़ी \nसुमरती हूं।\nअनायास, बंशी की धुन \nगूंजने लगती है \nमेरे आस-पास \nमेरा रोम-रोम \nफिर, नाचने लगता है \nऔर मैं भी \nगुनगुनाने लगती हूं \nतुम प्रेम हो\nतुम प्रीत हो\nतुम मनमीत हो\nमनमोहन, \nइसी प्रीत की रीत को\nनिभाया है, मैंने \nऔर धीरे धीरे \nमन के झील में \nतुम्हें निहार कर \nअपने मिलन के\nनए सपने फिर संजोकर \nनयनों को मूंदकर \nखुद में तुम को\nसमा लेती हूं और \nतुम्हारे भीतर मैं विलीन हो गई\nफिर, मैं मैं नहीं रही \nराधेश्याम बन गई।\nराधे राधे, श्याम।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}