{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Us Plumber Ka Naam Kya Hai | Rajesh Joshi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e10a0b29\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":183,"description":"उस प्लम्बर का नाम क्या है | राजेश जोशी \n\nमैं दुनिया के कई तानाशाहों की जीवनियाँ पढ़ चुका हूँ\nकई खूँखार हत्यारों के बारे में भी जानता हूँ बहुत कुछ\nघोटालों और यौन प्रकरणों में चर्चित हुए\nकई उच्च अधिकारियों के बारे में तो बता सकता हूँ\nढेर सारी अंतरंग बातें \nऔर निहायत ही नाकारा क़िस्म के राजनीतिज्ञों के बारे में\nघंटे भर तक बोल सकता हूँ धारा प्रवाह\nलेकिन घंटे भर से कोशिश कर रहा हूँ\nपर याद नहीं आ रहा है इस  वक़्त  उस प्लम्बर का नाम\nजो कई बार आ चुका है हमारी पाइप लाइन में\nअक्सर हो जाने वाली गड़बड़ी को ठीक करने\nवो कहाँ रहता है, कहाँ है उसके मिलने का ठीहा\nकुछ भी याद नहीं\nउसके परिवार के बारे में तो ख़ैेर..\nहैरत है ! मैं बुरे लोगों के बारे में कितना कुछ जानता हूँ\nऔर उनसे भी ज़्यादा बुरों के बारे में, तो कुछ और ज़्यादा \nजबकि पाइप लाइन में आई किसी गड़बड़ी को\nकिसी तानाशाह ने कभी ठीक किया हो\nइसका ज़िक्र उसकी जीवनी में नहीं मिलता\nऐसे वक्त में हमेशा स्त्रियाँ  ही मदद कर सकती हैं\nयह थोड़ा अजीब ज़रूर लगेगा लेकिन यही सच है\nकि स्त्रियाँ ही उन लोगों के बारे में सबसे ज़्यादा जानती हैं\nजो आड़े वक़्त में काम आते हैं\nजो जीवन की छोटी छोटी गड़बड़ियों को\nदुरुस्त करने का हुनर जानते हैं\nपत्नी जानती थी कि चार दिन पहले\nजमादारिन के यहाँ बच्चा हुआ है\nवो उसके बच्चे के लिए हमारी बेटी के छुटपन के कपड़े\nनिकाल रही थी उस वक़्त\nजब थक हार कर मैंने उसे आवाज़ लगाई\nसुनो...उस प्लम्बर का नाम क्या है ?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}