{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Raakh | Arun Kamal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e11a50b2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":173,"description":"राख | अरुण कमल\n\nशायद यह रुक जाता\nसही साइत पर बोला गया शब्द\nसही वक्त पर कन्धे पर रखा हाथ\nसही समय किसी मोड़ पर इंतज़ार\nशायद रुक जाती मौत\nओफ! बार बार लगता है मैंने जैसे उसे ठीक से पकड़ा नहीं\nगिरा वह छूट कर मेरी गोद से\nकिधर था मेरा ध्यान मैं कहाँ था\nअचानक आता है अँधेरा\nअचानक घास में फतिंगों की हलचल\nअचानक कोई फूल झड़ता है\nऔर पकने लगता है फल\nमैंने वे सारे क्षण खो दिये\nवे अन्तिम साँस के क्षण\nअपनी साँस उसके होठों में भरने के क्षण\nभरी थीं सारी टंकियाँ जब वह एक घूँट पानी को\nतड़पा इतनी हवा थी चारों ओर\nउस समय क्या कर रहा था मैं\nयाद करो तुम क्या कर रहे थे उस वक्त\nमुझे सोना नहीं था नहीं\nमुझे अपनी पलकें अंकुशों से खींचे रखनी थीं\nमैं चीख तो सकता था मैं रो तो सकता था ज़ोर से\nमेरे तलवे काँपते तो भूकम्प से\nजिसमें इतनी आग थी\nउसकी इतनी कम राख!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}