{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kutta | Udayan Vajpeyi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e208d305\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":121,"description":"कुत्ता | उदयन वाजपेई \nकुत्ता होने वाली मृत्यु पर रोता है। \nदेर रात किसी गली से निकल कर किसी घर के दरवाज़े पर ठिठकती मृत्यु को देखकर \nपहले वह भौंकता है\nफिर यह पाकर कि वह उसकी ओर ध्यान दिए बिना \nघर के भीतर जा रही है, \nवह रोना शुरू करता है\nदरअसल उसका भौंकना ही पिघलकर रोने में तब्दील हो जाता है\nउसका भौंकना उसका रोना ही है, झटकों में बाहर आता हुआ\nकुत्ता रोए या भौंके, \nवह किसी \nआसन्न मृत्यु की ख़बर ही पहुँचाता है। \nदूसरे शब्दों में, \nकुत्ता न जाने कैसे यह जानता है \nकि जिस शहर या गली में वह \nइतनी शान से चल रहा है,\nवह महज़ एक ख़्वाब है \nजिसे देखने वाला बस जागने को है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}