{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Banaya Hai Maine Ye Ghar | Ramdarash Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e24d1bb0\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":137,"description":"बनाया है मैंने ये घर | रामदरश मिश्र\n\nबनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे\nखुले मेरे ख़्वाबों के पर धीरे-धीरे\nकिसी को गिराया न ख़ुद को उछाला\nकटा ज़िन्दगी का सफर धीरे-धीरे\nजहाँ आप पहुँचे छलॉंगें लगा कर\nवहाँ मैं भी पहुँचा मगर धीरे-धीरे\nपहाड़ों की कोई चुनौती नहीं थी\nउठाता गया यों ही सर धीरे-धीरे\nगिरा मैं कहीं तो अकेले में रोया\nगया दर्द से घाव भर धीरे-धीरे\nन हँस कर, न रोकर किसी में उड़ेला\nपिया ख़ुद ही अपना ज़हर धीरे-धीरे\nज़मीं खेत की साथ लेकर चला था\nउगा उसमें कोई शहर धीरे-धीरे\nमिला क्या न मुझको ऐ दुनिया तुम्हारी\nमुहब्बत मिली है अगर धीरे-धीरे","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}