{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Billiyaan | Rajesh Joshi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e2581cb3\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"बिल्लियाँ - राजेश जोशी \n\nमन के एक टुकड़े से चांद बनाया गया\nऔर दूसरे से बिल्लियाँ\n\nमन की ही तरह उनके भी हिस्से में आया भटकना\nअव्वल तो वे पालतू बनती नहीं और बन जाएं\nतो भरोसे के लायक नहीं होतीं\nउनके पांव की आवाज़ नहीं होती\nहरी चालाकी से बनाई गयीं उनकी आंखें\nअंधेरे में चमकती हैं\nचांद के भ्रम में वो भगोनी में रखा दूध पी जाती हैं\n\nमन के एक हिस्से से चांद बनाया गया\nऔर दूसरे से बिल्लियाँ\nचांद के हिस्से में अमरता आई\nऔर बिल्लियों के हिस्से में मृत्यु\nइसलिए चांद से गप्प लड़ाते कवि का\nउन्होंने अक्सर रास्ता काटा\nइस तरह कविता में संशय का जन्म हुआ\n\nवो अपने सद्य: जात बच्चे को अपने दांतों के बीच\nइतने हौले से पकड़कर एक जगह से\nदूसरी जगह ले जाती हैं\n\nकवि को जैसे भाषा को बरतने का सूत्र\nसमझा रही हों।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}