{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ramayana Mein Mahabharat | Avtar Engill ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e3385802\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"रामायण में महाभारत | अवतार एनगिल\n\nरविवार की सुबह\nउस औरत ने\nबड़ी मुश्किल से\nपति और बच्चों को जगाया\nकिसी को ब्रश\nकिसी को बनियान\nकिसी को तौलिया थमाया\n\nचूल्हे के सामने खड़ी\nजैसे चौखटे में जड़ी\nबड़े के लिए लिए परांठे\nछोटों को ऑमलेट\n’उनके’ लिए कम नमक वाला\nसासु के लिए नरम\nससुर के लिए गरम\nअलग अलग अलग\nनाश्ते बना रही है\nऔर उसकी सासु माँ\nचौपाईयाँ गा रही है\nटी-वी. पर\nरामायण आ रही है\n\nउसके कॉमरेड पति\nअहिल्या के मुक्ति प्रसंग पर\nभाव विह्वल होते हुए\nबलिहारी जा रहे हैं\nऔर छोटे को आवाज़ लगाकर\nअपना नाश्ता\nटी. वी. वाले कमरे में मंगवा रहे हैं\n\nएकाएक\nवह औरत\nरसोई की खिड़की से\nलल्लन को देखती है\nचिल्लाकर कोसती है\nऔर पलक झपकते\nकरघी लहराहते हुए\nउसे जा दबोचती है।\n\nहड़बड़ा कर उठते हुए\nपिताजी को लगता है\nकि वे सभी\nरामायण देखते हुए\nसो रहे थे\n\nसंभवतः\nमहाभारत के बीज बो रहे थे","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}