{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Telephone Par Pita Ki Awaz | Nilesh Raghuvanshi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e53ffedd\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":104,"description":"टेलीफ़ोन पर पिता की आवाज़ - नीलेश रघुवंशी \n\nटेलीफ़ोन पर\nथरथराती है पिता की आवाज़\nदिये की लौ की तरह काँपती-सी।\nदूर से आती हुई\nछिपाये बेचैनी और दुख।\nटेलीफ़ोन के तार से गुज़रती हुई\nकोसती खीझती \nइस आधुनिक उपकरण पर।\nतारों की तरह टिमटिमाती\nटूटती-जुड़ती-सी आवाज़।\nकितना सुखद\nपिता को सुनना टेलीफ़ोन पर\nपहले-पहल कैसे पकड़ा होगा पिता ने टेलीफ़ोन।\nकड़कती बिजली-सी पिता की आवाज़\nकैसी सहमी-सहमी-सी टेलीफ़ोन पर।\nबनते-बिगड़ते बुलबुलों की तरह\nआवाज़ पिता की भर्राई हुई\nपकड़े रहे होंगे\nटेलीफ़ोन देर तक\nअपने ही बच्चों से\nदूर से बातें करते पिता।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}