{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Shabd Jo Parinde Hain | Nasira Sharma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e582c72b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":124,"description":"शब्द जो परिंदे हैं | नासिरा शर्मा \n\nशब्द जो परिंदे हैं।\nउड़ते हैं खुले आसमान और खुले ज़हनों में\nजिनकी आमद से  हो जाती है, दिल की कंदीलें रौशन।\n\nअक्षरों को मोतियों की तरह चुन\nअगर कोई रचता है इंसानी तस्वीर,तो\nक्या एतराज़ है तुमको उस पर?\n\nबह रहा है समय,सब को लेकर एक साथ\nबहने दो उन्हें भी, जो ले रहें हैं साँस एक साथ।\nडाल के कारागार में उन्हें, क्या पाओगे सिवाय पछतावे के?\n\nअक्षर जो बदल जाते हैं परिंदों में ,\nकैसे पकड़ोगे उन्हें?\nनज़र नहीं आयेंगे वह उड़ते,ग़ोल दर ग़ोल की शक्ल में।\nमगर बस जायेंगे दिल व दिमाग़ में ,सदा के लिए।\nकिसी ऊँची उड़ान के परिंदों की तरह।\n\n अक्षर जो बनते हैं शब्द,शब्द बन जाते हैं वाक्य ।\nबना लेते हैं  एक आसमाँ , जो नज़र नहीं आता किसी को।\nउन्हें उड़ने दो, शब्द जो परिंदे हैं।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}