{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mareez Ka Naam | Usman Khan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e58c15d5\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":107,"description":"मरीज़ का नाम- उस्मान ख़ान\n\nचाहता हूँ\nकिसी शाम तुम्हें गले लगाकर ख़ूब रोना\n\nलेकिन मेरे सपनों में भी वो दिन नहीं ढलता\nजिसके आख़री सिरे पर तुमसे गले मिलने की शाम रखी है\n\nसुनता हूँ\nकि एक नए कवि को भी तुमसे इश्क़ है\n\nमैं उससे इश्क़ करने लगा हूँ\nमेरे सारे दुःस्वप्नों के बयान तुम्हारे पास हैं\n\nऔर तुम्हारे सारे आत्मालाप मैंने टेप किए हैं\nमैं साइक्रेटिस्ट की तरफ़ देखता हूँ\n\nवो तुम्हारी तरफ़\nऔर तुम मेरी तरफ़\n\nऔर हम तीनों भूल जाते हैं—मरीज़ का नाम!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}