{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Walid Ki Wafaat Par | Nida Fazli","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e6d2b4b5\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":150,"description":"वालिद की वफ़ात पर | निदा फ़ाज़ली\n\nतुम्हारी क़ब्र पर\nमैं फ़ातिहा पढ़ने नहीं आया\n\nमुझे मालूम था\nतुम मर नहीं सकते\n\nतुम्हारी मौत की सच्ची ख़बर जिस ने उड़ाई थी\nवो झूटा था\n\nवो तुम कब थे\nकोई सूखा हुआ पत्ता हवा से मिल के टूटा था\n\nमिरी आँखें\nतुम्हारे मंज़रों में क़ैद हैं अब तक\n\nमैं जो भी देखता हूँ\nसोचता हूँ\n\nवो वही है\nजो तुम्हारी नेक-नामी और बद-नामी की दुनिया थी\n\nकहीं कुछ भी नहीं बदला\nतुम्हारे हाथ मेरी उँगलियों में साँस लेते हैं\n\nमैं लिखने के लिए\nजब भी क़लम काग़ज़ उठाता हूँ\n\nतुम्हें बैठा हुआ मैं अपनी ही कुर्सी में पाता हूँ\nबदन में मेरे जितना भी लहू है\n\nवो तुम्हारी\nलग़्ज़िशों नाकामियों के साथ बहता है\n\nमिरी आवाज़ में छुप कर\nतुम्हारा ज़ेहन रहता है\n\nमिरी बीमारियों में तुम\nमिरी लाचारियों में तुम\n\nतुम्हारी क़ब्र पर जिस ने तुम्हारा नाम लिखा है\nवो झूटा है\n\nतुम्हारी क़ब्र में मैं दफ़्न हूँ\nतुम मुझ में ज़िंदा हो\n\nकभी फ़ुर्सत मिले तो फ़ातिहा पढ़ने चले आना","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}