{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ghar Mein Waapsi | Dhoomil","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e6ddb893\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":145,"description":"घर में वापसी । धूमिल\n\nमेरे घर में पाँच जोड़ी आँखें हैं\n\nमाँ की आँखें पड़ाव से पहले ही\nतीर्थ-यात्रा की बस के\n\nदो पंचर पहिए हैं।\nपिता की आँखें—\n\nलोहसाँय की ठंडी सलाख़ें हैं\nबेटी की आँखें मंदिर में दीवट पर\n\nजलते घी के\nदो दिए हैं।\n\nपत्नी की आँखें आँखें नहीं\nहाथ हैं, जो मुझे थामे हुए हैं\n\nवैसे हम स्वजन हैं, क़रीब हैं\nबीच की दीवार के दोनों ओर\n\nक्योंकि हम पेशेवर ग़रीब हैं।\nरिश्ते हैं; लेकिन खुलते नहीं हैं\n\nऔर हम अपने ख़ून में इतना भी लोहा\nनहीं पाते,\n\nकि हम उससे एक ताली बनवाते\nऔर भाषा के भुन्ना-सी ताले को खोलते\n\nरिश्तों को सोचते हुए\nआपस में प्यार से बोलते,\n\nकहते कि ये पिता हैं,\nयह प्यारी माँ है, यह मेरी बेटी है\n\nपत्नी को थोड़ा अलग\nकरते - तू मेरी\n\nहमसफ़र है,\nहम थोड़ा जोखिम उठाते\n\nदीवार पर हाथ रखते और कहते\nयह मेरा घर है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}