{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Parantu | Kumar Ambuj ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e8635020\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":153,"description":"परंतु । कुमार अम्बुज\n\nबुद्धिजीवी भी सड़क पर आ सकते हैं\n\nपरंतु क्या करें यह सरकार ठीक नहीं है\nमाना कि यह लोकतंत्र है\n\nऔर हम सुधारना चाहते हैं यह समाज\nपरंतु इधर ठाकुरों के वोट बहुत हैं\n\nबेचारा ज़िला दंडाधिकारी भी\nकरना तो चाहता है कुछ हस्तक्षेप\n\nपरंतु उसके अधिकारों में भी\nनिर्बल को ही दंडित कर सकना सीमित है\n\nकहते हैं कि इस देश में कई लोग हैं दयालु\nपरंतु उनकी संपन्नता से\n\n ज़ाहिर  हो जाती है उनकी क्रूरता\nयों तो मैं ख़ुश हूँ\n\nपरंतु मुझे शर्म आती है\nअपनी समकालीन कायरता पर\n\nमैं शब्दों से काम चलाता हूँ\nपरंतु मुझे अब कुछ दूसरे औज़ार  भी लगेंगे\n\nपरंतु संकल्प की कृशकाया\nनामालूम खाई की तरफ़ लिए ही चली जाती है\n\nविचार मेरे पास श्रेष्ठ है\nपरंतु पराजित होता हुआ\n\nरोज़-रोज़ वह अल्पसंख्यक होता जाता है\nसोचता हूँ उसे रखना होगा जीवित\n\nपरंतु हम सबको मिल कर ही\nजो धीरे-धीरे अब बहुत अकेले हैं।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}