{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Adha Chand | Naresh Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/e9712f9b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":156,"description":"पूरे चाँद के लिए मचलता है आधा समुद्र \nआधा चांद मांगता है पूरी रात\nपूरी रात के लिए मचलता है\nआधा समुद्र\nआधे चांद को मिलती है पूरी रात\nआधी पृथ्वी की पूरी रात\nआधी पृथ्वी के हिस्से में आता है\nपूरा सूर्य\nआधे से अधिक\nबहुत अधिक मेरी दुनिया के करोड़ों-करोड़ लोग\nआधे वस्त्रों से ढांकते हुए पूरा तन\nआधी चादर में फैलाते हुए पूरे पांव\nआधे भोजन से खींचते पूरी ताकत\nआधी इच्छा से जीते पूरा जीवन\nआधे इलाज की देते पूरी फीस\nपूरी मृत्यु\nपाते आधी उम्र में।\nआधी उम्र, बची आधी उम्र नहीं\nबीती आधी उम्र का बचा पूरा भोजन\nपूरा स्वाद\nपूरी दवा\nपूरी नींद\nपूरा चैन\nपूरा जीवन\nपूरे जीवन का पूरा हिसाब हमें चाहिए\nहम नहीं समुद्र, नहीं चांद, नहीं सूर्य\nहम मनुष्य, हम--\nआधे चौथाई या एक बटा आठ\nपूरे होने की इच्छा से भरे हम मनुष्य।\n ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}