{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Dangaiyon Ko Ghar Ki Samajjh Nahi Hoti | Deo Shankar Navin ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/eae93c4c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":124,"description":"दंगाइयों को घर की समझ नहीं होती | देवशंकर नवीन \n\n‘दंगाइयों को घर की समझ नहीं होती’\nदंगाई नहीं जानते घर का मतलब\nजानते तो न जलाते\nन उजाड़ते बस्तियाँ\nकोई सच्चा मनुष्य तो\nदेख तक नहीं सकता\nकिसी घर का जलना, उजड़ना\nक्योंकि घर अकेले नहीं उजड़ता\nउसके साथ-साथ उजड़ते हैं\nमनुष्य, मनुष्य के सपने, सपनों का परिवेश\nघर में रहकर सपना देख लेने वाला मनुष्य\nअसल में कभी घर से बाहर ही नहीं होता\nउस घर से उसका शरीर भर जाता है बाहर\nशरीर के साथ बाहर जाकर भी\nवह तथ्यत: घर में ही रहता है\nइसीलिए इनसान बार-बार लौटता है घर\nअपने घर, मगर दंगाई नहीं जानते घर का मतलब\nक्योंकि वह घर में नहीं, अपने अंदर के घर में रहता है\nजहाँ सपने और अनुराग नहीं\nलहलहाते रहते हैं द्रोह और दंगों की फसल","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}