{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Naagrik Parabhav | Kumar Ambuj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/eaed5627\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":218,"description":"नागरिक पराभव | कुमार अम्बुज\n\nबहुत पहले से प्रारंभ करूँ तो\nउससे डरता हूँ जो अत्यंत विनम्र है\nकोई भी घटना जिसे क्रोधित नहीं करती\nबात-बात में ईश्वर को याद करता है जो\nबहुत डरता हूँ अति धार्मिक आदमी से\nजो मारा जाएगा अगले दिन की बर्बरता में\nउसे प्यार करना चाहता हूँ\nकक्षा तीन में पढ़ रही पड़ोस की बच्ची को नहीं पता\nआने वाले समाज की भयावहता\nउसे नहीं पता उसके कर्णफूल\nगिरवी रखे जा चुके हैं विश्व-बैंक में\nचिंतित करती है मुझे उसके हिस्से की दुनिया\nएक छोटा-सा लड़का आठ गिलास का छींका उठा कर\nआस-पास के कार्यालयों में देता है चाय\nसबके चाय पीने तक देखता है सादा आँखों से\nसबका चाय पीना\nमैं एक नागरिक देखता हूँ उसे नागरिक की तरह\nधीरे-धीरे अनाथ होता हूँ\nठीक करना चाहता हूँ एक-एक पुरज़ा\nमगर हर बार खोजता हूँ एक बहाना\nहर बार पहले से ज़्यादा ठोस और पुख़्ता\nमेरी निडरता को धीरे-धीरे चूस लेते हैं मेरे स्वार्थ\nअब मैं छोटी-सी समस्या को भी\nएक डरे हुए नागरिक की तरह देखता हूँ\nसबको ठीक करना मेरा काम नहीं सोचते हुए\nएक चुप नागरिक की तरह हर ग़लत काम में शरीक होता हूँ\nअपने से छोटों को देखता हूँ हिक़ारत से\nडिप्टी कलेक्टर को आता देख कुर्सी से खड़ा हो जाता हूँ\nपड़ोसी के दुःख को मानता हूँ पड़ोस का दुःख\nऔर एक दिन पिता बीमार होते हैं तो सोचता हूँ\nअब पिता की उमर हो गई है\nअंत में मंच संचालन करता हूँ\nउस आदमी के सम्मान समारोह का जो अत्यंत विनम्र है\nचरण छूता हूँ जय-जयकार करता हूँ उसी की\nजो अति धार्मिक है\nऔर फिर एक बच्ची को देखता हूँ\nप्लास्टिक की गुड़िया की तरह\nजैसे चाय बाँटते बहुत छोटे बच्चे को\nनौकर की तरह।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}